वाराणसी के बजरडीहा में मदरसे में आयोजित हुआ ITE मेला : 14 दिसम्बर, 2019, मानवाधिकार जननिगरानी समिति/जनमित्र न्यास और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में ITE इंटर मदरसा गतिविधि “ITE मेला " का आयोजन मदरसा रौनकुल इस्लाम, आज़ाद नगर, बजरडीहा में किया गया
वाराणसी के बजरडीहा में मदरसे में आयोजित हुआ ITE मेला 14 दिसम्बर , 2019 , मानवाधिकार जननिगरानी समिति/जनमित्र न्यास और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में ITE इंटर मदरसा गतिविधि “ ITE मेला " का आयोजन मदरसा रौनकुल इस्लाम , आज़ाद नगर , बजरडीहा में किया गया । जिसमें विभिन्न मदरसों के लगभग 250 बच्चो ने भागीदारी की और अपने ITE प्रोजेक्ट की प्रस्तुति किया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार जननिगरानी समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी ने ITE ( Integrated Approach to Technology in Education) कार्यक्रम “ तकनीकी का शिक्षा में समावेशन ” के महत्त्व और इसके विस्तृत रूप को बताते हुए कहा कि यह ITE कार्यक्रम PVCHR और TATA Trusts के सहयोग से पिछले 2013 से बजरडीहा के 5 मदरसों में तकनीकी के माध्यम से उनके पाठ्य ...