वाराणसी के बजरडीहा में मदरसे में आयोजित हुआ ITE मेला : 14 दिसम्बर, 2019, मानवाधिकार जननिगरानी समिति/जनमित्र न्यास और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में ITE इंटर मदरसा गतिविधि “ITE मेला " का आयोजन मदरसा रौनकुल इस्लाम, आज़ाद नगर, बजरडीहा में किया गया

 

वाराणसी के बजरडीहा में मदरसे में आयोजित हुआ ITE मेला



14 दिसम्बर2019मानवाधिकार जननिगरानी  समिति/जनमित्र न्यास और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में ITE इंटर मदरसा गतिविधि ITE मेला " का आयोजन मदरसा रौनकुल इस्लाम, आज़ाद नगर, बजरडीहा में किया गया । जिसमें  विभिन्न मदरसों के लगभग 250 बच्चो ने भागीदारी की और अपने ITE प्रोजेक्ट की प्रस्तुति किया |

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार जननिगरानी समिति के


मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी ने ITE (Integrated Approach to Technology in Education)  कार्यक्रम तकनीकी का शिक्षा में समावेशन के महत्त्व और इसके विस्तृत रूप को बताते हुए कहा कि यह ITE कार्यक्रम PVCHR और TATA Trusts के सहयोग से पिछले 2013 से बजरडीहा के 5 मदरसों में तकनीकी के माध्यम से उनके पाठ्य पुस्तकों के

पाठ को और सरलतम ढंग से बच्चो को समझाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है जिसमे तकनीकी का इस्तेमाल करके बच्चे अपनी पाठ्य पुस्तक पर आधारित पाठो पर प्रोजेक्ट तैयार करते है जिससे उनकी उस टॉपिक पर सीख और मजबूत होती है साथ ही उनकी रूचि व रुझान भी पढाई की तरफ अग्रसर हो पा रहा है 

बच्चो ने विभिन्न मुद्दों पर आधारित स्वयं से बनाये प्रोजेक्ट को प्रस्तुत


किया मदरसों के बच्चो द्वारा प्लास्टिक का दैनिक जीवन में अनिवार्यता और उसके दुष्परिणाम, पेट्रोलियम का शोधन, जन्तुओ की तीव्रतम चाल, कुपोषण, ध्वनि की तीव्रता, जनसँख्या परिवर्तन के प्रतिरूप, वर्तमान में महिलाओ की स्थिति, रेशम का उत्पादन, खाने में कैलोरी की मात्रा और वाराणसी का वायु प्रदुषण नामक टापिक के साथ ही साथ मदरसा रौनुकुल इस्लाम के बच्चो ने यात्रा के विभिन्न महत्वपूर्ण साधन और यातायात के संकेत 2 ग्रुप के बच्चो ने 2 प्रोजेक्ट की प्रस्तुति की मदरसा मदीनतुल अशरफ के बच्चो द्वारा बनारस

के मौजूदा हालतकुटीर उद्योग और कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले यंत्रो का 3 ग्रुप के द्वारा 3 प्रस्तुति की गयी मदरसा नूरिया रिज्विया के बच्चो ने गंगा प्रदुषण, मदरसा रिज्विया रशीदुल उलूम के बच्चो द्वारा भी अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति की गयी साथ ही बघवानाला मलीन बस्ती के बच्चो ने प्रकाश के प्रवर्तन और अपवर्तन, मानव शरीर के अंग, प्राकृतिक श्रोत पर अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति की | साथ ही अन्य मदरसों के बच्चो, अध्यापको और अभिभावकों द्वारा प्रोजेक्ट से जुड़े सवाल भी बच्चो से पूछे गए जिसका जवाब बच्चो ने दिया साथ ही उन्हें प्रोजेक्ट कैसे बनाया व क्यों बनाया इसपर भी चर्चा की | 

         कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मदरसों के बच्चो ने नाद शरीफ़, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की | इसके साथ ही बच्चो ने अपने द्वारा बनाये गए विभिन्न मुद्दों पर आधारित क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे लोगो द्वारा काफी सराहा गया | इसके साथ ही बच्चो ने अपने द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट (क्राफ्ट) के विषय में चर्चा करते हुए उसके बारे में बताया |

इस कार्यक्रम में बजरडीहा के विभिन्न मदरसों के 250 बच्चो ने भागीदारी की | कार्यक्रम का सञ्चालन मदरसो के बच्चो द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार जननिगरानी समिति की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी, टाटा ट्रस्ट्स से आयी स्रावंती और BHU के पूर्व रजिस्ट्रार डा0 अब्दुस सलाम थे साथ ही विभिन्न मदरसों के प्रधानाचार्य, अभिभावक, मदरसा मैनेजमेंट सदस्य और मदरसा टीचर शामिल हुए |

 

टिप्पणियाँ

  1. Engineering studies often involve complex calculations, technical diagrams, and detailed problem-solving, which can be difficult to manage alongside multiple deadlines. Many students look for reliable support to improve their understanding and assignment quality. Choosing best online engineering assignment help in australia allows learners to receive structured guidance, accurate solutions, and well-presented work. This support not only helps in completing assignments on time but also strengthens technical knowledge and boosts academic confidence significantly.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें