बाल दिवस व दीपावली की पूर्व संध्या पर बच्चो ने लिया शपथ “दीप जलाकर दीपावली मनायेगे पटाखा जलाकर नहीं”
बाल दिवस व दीपावली की पूर्व संध्या पर बच्चो ने लिया शपथ “दीप जलाकर दीपावली मनायेगे पटाखा जलाकर नहीं”
वाराणसी, 13 नवम्बर, 2020 | बघवानाला वाराणसी में मानवाधिकार जननिगरानी समिति/जनमित्र न्यास द्वारा संचालित अनौपचारिक शिक्षण केंद्र के बाल पंचायत के बच्चो के साथ आज बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया | जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की और बच्चो को इस तरह की गतिविधियाँ बहुत पसंद आयी | साथ ही अनौपचारिक शिक्षण केंद्र के अध्यापको ने
बाल दिवस की महत्ता पर बच्चो के साथ बातचीत किया और उन्हें बाल दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके बाल अधिकारो पर भी चर्चा किया | इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, फिशिंग, खो-खो, ऊँची कूद, लम्बी कूद, दौड़ और रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता बच्चो के बीच कराई गयी और उन्हें प्रोतसाहन के रूप में क्रियांस, कलर कॉपी, पेन्सिल, रबड़, कटर इत्यादि वितरित किया गया |










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें