बाल मेला रिपोर्ट : वाराणसी के बजरडीहा में विभिन्न मदरसों के बच्चो के साथ मदरसे में बाल मेला का आयोजित किया गया
बाल मेला रिपोर्ट
वाराणसी के बजरडीहा में विभिन्न मदरसों के बच्चो के साथ मदरसे में बाल मेला का
आयोजित किया गया
15 दिसम्बर, 2018, मानवाधिकार जननिगरानी समिति और
टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में बजरडीहा में स्थिति मदरसा रौनुकुल इस्लाम
में बच्चो के बाल मेला का आयोजन किया गया | जिसमे बजरडीहा और लोहता के 20
मदरसों के लगभग 350 बच्चो ने भागीदारी की | इस मेले के आयोजन का मुख्य उदेश्य बच्चो के अन्दर
छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना और उनकी रचनात्मक और सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाना था |
इस मेला में
बच्चो द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे लेख लिखना, चित्रकला,
वाद-संवाद, क्राफ्ट, रंगोली,
क्विज़, लाईब्रेरी की किताबो पर गतिविधिया और
विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बच्चो ने अपनी स्पीच भी दिया |
कार्यक्रम की शुरुआत बघवानाला के बच्चो द्वारा नुक्कड़ नाटक “सब पढ़े सब बढे” और “एकता
के स्वर” का मंचन करके किया गया | इसके
बाद मदरसों के बच्चो ने नाद शरीफ़ की प्रस्तुति की |
इसके बाद बच्चो के बीच में विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की
गयी जिसके
अंतर्गत चित्रकला में प्रदूषण, यातायात के
साधन, एक अच्छे मदरसे का चित्रण, मेले का चित्र और वाराणसी के घाट आदि विषय पर चित्र
बनाये | लेख लेखनी में बच्चो ने प्रदूषण, यातायात के साधनों का विकास क्रम और इसके फायदे, हमारा
मदरसा, मेले का अनुभव,
किसी एक त्यौहार का वर्णन,
भारत के किसी एक
महान विभूति की जीवनी आदि विषय वस्तु पर
लेख लिखा | इसके साथ ही बच्चो के बीच में डिबेट
प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसके विषय वस्तु तकनीकी के फायदे और नुकसान, यातायात के साधनों के फायदे और नुकसान, जेंडर आदि
विषय थे |
इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चो को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया |
इस कार्यक्रम में मानवाधिकार
जननिगरानी समिति की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी और मदरसा रौनुकुल इस्लाम के
प्रबंधक डा0 अब्दुस सलाम मुख्य अतिथि रहे | साथ ही विभिन्न
मदरसों के प्रधानाचार्य हफीज़ुर्रहमान, इकलाक अहमद, नेहालुद्दीन, मौलाना मुस्तकीन, अब्दुल खुद्दुस, सैयद तनवीर अहमद, मौलाना मोजीर, सईदुर्रहमान, जाहिदा,
नासिर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें